फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, जेठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने जेठ पर शौचालय में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी जेठ पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके व उसके पति के साथ मारपीट भी की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2018 में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका जेठ सुरेंद्र कुमार उस पर बुरी नजर रखने लग गया था। आरोपी अक्सर शराब पीकर घर पर आता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था। तंग आकर उसने अपने पति को आपबीती सुनाई। जिस पर उसके पति ने उसके जेठ को समझाया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शौचालय को लेकर कई बार आरोपी ने उसके व उसके पति के साथ मारपीट की। जिसके बाद वह उनसे अलग हो गए। महिला ने बताया कि सात मार्च की अलसुबह जब वह शौचालय में गई तो उसके जेठ जबरन शौचालय में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में महिला के आरोपी जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें