फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर दो भाइयों का परिवार भिड़ा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव मेहर माजरा में जमीन को दो भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें व्यक्ति ने दो भतीजों पर पाटली से उस सहित उसके नौकर पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिससे वे दोनों घायल हो गए। जबकि उसके भतीजों ने उस पर व उसके दो बेटों पर पिस्टल तानकर तेजधार कटर से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन

मेहर माजरा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बुड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका उसके भाई राजकुमार से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन की उन्होंने कुछ दिनों पहले निशानदेही करवाई थी। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपने नौकर शिव कुमार के साथ मजदूरों से खेत में सफेदे की नर्सरी लगवा रहा था। तभी उसके चचेरा भाई तरुण कुमार व सुशांत वहां पर आए। आरोपियों ने उनसे कहा कि तुमने जो निशानदेही करवाई है, वे उसे नहीं मानते। इतना कहते ही आरोपी खेत में लगी नर्सरी व निशानदेही के दौरान लगाए गए पिल्लर उखाड़ने लगे। जब उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया तो वे दोनों उनके साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पाटली, डंडों व पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में वो और उसका नौकर शिव कुमार घायल हो गए। नर्सरी लगा रहे मजदूरों ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी तुरुण व उसके भाई सुशांत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेहर माजरा निवासी तरुण सिंह ने बताया कि रविवार को वह अपने खेत में सिंचाई करने जा रहा था। तभी उसका ताऊ धर्मेंद्र अपने लड़के सूर्य प्रताप व संग्राम के साथ अपनी जीप में सवार होकर उसके पास आए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र ने उसके पेट में रिवाल्वर लगाई और उसके बेटे सूर्य प्रताप ने तेजधार कटर से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी संग्राम ने डंडों से उस पर वार किया। जब उसने डायल 112 पर फोन करने के लिए निकाला तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसके शोर मचाने पर उसका भाई सुशांत व गांव का ही प्रदीप मौके पर पहुंचा। उन्हें देख आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। उसके भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र व उसके दोनों बेटों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मेहर माजरा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें आई थी। दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- एएसआई अनिल कुमार, जांच अधिकारी, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें