फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण का आरोपी दंपती रिमांड पर, 60 लाख मांगी थी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव रादौरी के पास कॉलेज से लौट रही छात्रा का अपहरण कर 60 लाख की फिरौती मांगने के आरोपी दंपती को बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी दंपती को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपती ने छात्रा का अपहरण कर जिस मोबाइल से 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, वह भी इंद्री क्षेत्र के एक गांव से किसी युवक से फोन करने के बहाने लिया था। इसके बाद वह उसका फोन लेकर फरार हो गए थे। रादौर थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि अभी तक पूछताछ ये यही सामने आया है की आरोपी दंपती ने पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए घटना अंजाम दी।
उल्लेखनीय है कि रादौरी गांव के पास कॉलेज से वापस घर लौट रही एक छात्रा को रास्ता पूछने के बहाने लिफ्ट देकर उसका अपहरण कर लिया गया था। बाद में अपहरणकर्ताओं ने छात्रा के परिजनों को फोन कर 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की और पुलिस ने मंगलवार की देर शाम जठलाना रोड पर गांव रतनगढ़ मोड के पास से लाडवा के दंपती सुमित और ममता को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें