फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम करेगा 24 घंटे में समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरूआत करते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम अब सफाई और स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का समाधान 24 घंटे के अंदर करेगा। इसे लेकर मेयर मदन चौहान ने शनिवार को अपने कार्यालय में शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरूआत की है। कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक समस्या पर मेयर की नजर होगी। इसके अलावा सड़क, गली और नाली निर्माण से संबंधित समस्याओं का टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
मेयर मदन चौहान ने बताया कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता है। हमारा शहर सुंदर, स्मार्ट व स्वच्छ बने, इसके लिए हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। गंदगी और स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए शिकायत निवारण कंट्रोल रूम की शुरूआत की गई है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।
विज्ञापन

ग्रुप में उस वार्ड के प्रमुख और सक्रिय लोगों को जोड़ा गया है। ग्रुप में लोग अपने क्षेत्र की समस्या की फोटो डालेंग, जिसका समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कचरे की समस्या ऐसी समस्या है, जो रोजाना होती है। अब गलियों में लगने वाले गंदगी के ढेरों से मुक्ति मिलेगी। मेयर मदन चौहान ने सभी सफाई निरीक्षकों व इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को भी कंट्रोल रूम पर आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समस्या के समाधान की ये होगी प्रक्रिया
मेयर मदन चौहान के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड का व्हाट्सएप पर एक शिकायत और एक समाधान ग्रुप बनाया गया है। शिकायत ग्रुपों में संबंधित वार्ड के प्रमुख लोग जोड़े गए हैं। शहर 22 वार्डों के ग्रुपों में लगभग 1200 व्यक्ति जोड़े गए है, जो अपने वार्डों की समस्या की फोटो पते और मोबाइल नंबर सहित ग्रुप में डालेंगे। इसके बाद कंट्रोल रूम से संबंधित समस्या निवारण के लिए संबंधित अधिकारी को भेजी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान 24 घंटे में करवाना अनिवार्य किया गया है। समस्या का समाधान हुआ या नहीं, इसको लेकर शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें