फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ः पाबंदियां बेअसर, जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर के बाहर बिना मास्क के खड़े लोग। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सार्वजनिक स्थानों पर एक जनवरी से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को ही जाने की अनुमति की नई गाइडलाइन जारी की गई है। उन लोगों को ही सार्वजनिक स्थानों पर ही अनुमति है जिनके पास दोनों डोज लगने होने सर्टिफिकेट या फिर मोबाइल में एसएमएस होना और मास्क पहनना अनिवार्य है। शहर में शनिवार को हालात इसके विपरीत मिले। सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी चेकिंग नहीं जा रही है। लोग बिना मास्क और सामाजिक दूरी की अनदेखी कर बेरोकटोक घूमते रहे।
शहर के यमुनानगर बस अड्डे के मुख्य गेट पर टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया था। इस दौरान अपना नाम दर्ज करवाने वालों के चेहरे पर मास्क तक नहीं था। इतना ही नहीं बसों में भी बिना प्रमाणपत्र देखे और िबिना मास्क के ही यात्रियों को बैठा दिया गया। इतना ही नहीं अड्डे पर बहुत से कर्मी ऐसे भी थे, जिनके चेहरे पर मास्क नहीं था।
विज्ञापन

यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। हालांकि यात्रियों की संख्या नाममात्र थी, किंतु मास्क किसी के चेहरे पर भी नहीं था। रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार पर भी टीकाकरण कैंप लगा था। यहां बैठी महिला कर्मियों ने बताया कि कैंप में ज्यादातर दूसरी डोज लगवाने ज्यादा लोग आ रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर के हालात और भी खराब थे। ट्रॉमा सेंटर के बाहर ही लोग बिना मास्क के समूह में खड़े थे। यहां तक लोग बेरोक टोक अंदर-बाहर आ जा रहे थे। किसी भी कर्मी ने लोगों को मोबाइल पर एसएमएस नहीं देखा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैें। एक मरीज ठीक हुआ है। जो लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। -पार्थ गुप्ता, डीसी।

यमुनानगर बस अड्डे पर बिना मास्क के बैठे यात्री। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें