फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases Haryana: अनिल विज की हाई लेवल मीटिंग, यमुनानगर में अगले ही दिन कोरोना से महिला की मौत

Tue, 04 Apr 2023 03:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में कोरोना के 9 केस मिले जबकि 8 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 33 हो गए हैं। इनमें से 4 का उपचार अस्पताल में व 29 होम आइसोलेट हैं। जिले में अब तक कोरोना से 459 लोगों की मौत हो चुकी है। इस साल में कोरोना से यह पहली मौत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दिन पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना को लेकर विभाग के अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई और दूसरे ही दिन मंगलवार को जिले में कोरोना महामारी से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला जिले के खंड रादौर ब्लॉक की रहने वाली थी। कई 30 मार्च को ही उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई कमेटी आईसीएमआर प्रोटोकोल से महिला का अंतिम संस्कार करेगी।

विज्ञापन


यमुनानगर के खंड रादौर में 50 वर्षीय महिला की पीजीआई में मौत
मंगलवार को जिले में कोरोना के 9 केस मिले जबकि 8 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 33 हो गए हैं। इनमें से 4 का उपचार अस्पताल में व 29 होम आइसोलेट हैं। जिले में अब तक कोरोना से 459 लोगों की मौत हो चुकी है। इस साल में कोरोना से यह पहली मौत है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 724879 लोगों के सैंपल ले चुका है। जिनमें से 687219 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी पढ़ें- Haryana: जज पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सीएम मनोहर, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
विज्ञापन


पीजीआई में ही कोरोना होने की आशंकाः वागीश गुटैन
स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि महिला कई दिनों से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थी। काफी दिन से उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर 30 मार्च को उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने महिला का कोरोना का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव भी मिली। महिला की मौत केवल कोरोना से नहीं हुई, साथ में उसे अस्थमा की बीमारी भी थी। मृतका के परिजनों के भी कोरोना के सैंपल लिए जाएंगे। आशंका है कि पीजीआई में ही महिला कोरोना संक्रमित हुई होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना नियम टूटे: सीएम मनोहर के जनसंवाद कार्यक्रमों में जुटी भीड़, पहले दिन ही बिना मास्क दिखे अधिकारी व लोग

आदेशों के बाद भी मास्क नहीं पहन रहे लोग
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विशेषज्ञों व डॉक्टरों से बैठक करने के बाद आदेश जारी किए हैं कि 100 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर वहां लोगों को मास्क पहना जरूरी है। इसके अलावा भीड़ वाले बाजारों में भी मुंह व नाक पर मास्क लगाकर जाना होगा। परंतु दूसरे ही दिन यह ओदश बेअसर दिखे। बाजारों से लेकर सब्जी मंडी तक सभी जगह लोग बिना मास्क के दिखे। यह लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि अप्रैल माह में कोरोना के केस में लगातार वृद्धि हो रही है। भीड़ में बिना मास्क के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसे में प्रशासन को इस पर सख्ती करनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें