फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सहकारी समितियां हैफेड के लिए आज से नहीं करेंगी पीआर धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सहकारी समितियां हैफेड के लिए पीआर धान की खरीद नहीं करेगी। हरियाणा सहकारी विपणन समिति कर्मचारी यूनियन ने पर्याप्त कमीशन न मिल पाने पर खरीद से मना कर दिया है। यूनियन मंगलवार को तीन दिन की हड़ताल पर चली गई है। इससे जिले समेत प्रदेश में पहले से सुस्त चल रही धान की खरीद के लिए और मुश्किल बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सहकारी विपणन समिति कर्मचारी यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पानीपत समिति के सहायक प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि पानीपत जिले की तीनों समितियों समेत प्रदेशभर की 69 सहकारी समितियों (सीएमएस) के कर्मचारी मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। जिला में पानीपत अनाज मंडी, समालखा व मतलौडा समितियों के कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों का काम पूरी तरह से बंद रखेंगे और समितियों के बाहर मंगलवार को धरने पर बैठेंगे।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान पहले समितियों के कर्मचारियों को हैफेड के जिला प्रबंधक के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना था लेकिन मंगलवार को सरकारी छुट्टी के चलते हड़ताल के पहले दिन समितियों के कर्मचारी अपनी समितियों के बाहर बैठेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें