फोटो-1,2,3
गैस सिलिंडर के साथ कांग्रेसी सड़क पर
बढ़ती महंगाई के विरोध में दिया धरना,एसडीएम सुशील कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर के दाम बढ़ते ही कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। बढ़ती महंगाई का विरोध करने के लिए शुक्रवार को भारी संख्या में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी के सामने एकजुट होकर धरना दे दिया। इस दौरान कांग्रेसी गैस सिलिंडर भी साथ लेकर आए थे। यहां कार्यकर्ताओं ने लगभग दो घंटे तक केंद्र सरकार का विरोध कर जमकर नारेबाजी की।
धरने के बाद कार्यकर्ता लघु सचिवालय की तरफ बढ़ लिए। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की भी काफी संख्या थी। कार्यकर्ता तब तक नारेबाजी करते रहे जब तक प्रशासन की तरफ से अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए बाहर नहीं आ गया। करीब 20 मिनट बाद एसडीएम सुशील कुमार आए। इस पर जिला कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर बत्रा व रादौर के डॉ. बीएल सैनी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उधर कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर ने गांव छप्पर में महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार का पुतला जलाया।
बाक्स
सरकार ने कंपनियों के साथ मिलकर शुरू की मुनाफाखोरी : बत्रा
कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि कांग्रेस राज में बिल्कुल भी महंगाई नहीं थी। यहां तक पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस के दामों में बिल्कुल भी बढ़ोतरी नहीं की और अब भाजपा सरकार ने पांच राज्यों चुनाव के बाद इनके दाम बढ़ा दिए। रसोई गैस में एकदम 50 रुपये बढ़ाकर गृहिणियों का बजट बिगाड़कर रख दिया है। बत्रा ने कहा कि सरकार ने कंपनियों के साथ मिलकर मुनाफाखोरी शुरू कर दी है। यूपीए सरकार के समय पहले जो केंद्र का टैक्स क्रमश: पेट्रोल पर 9.20 रुपये और डीजल पर 3.46 रुपये होता था उसे बढ़ाकर भाजपा की केंद्र सरकार ने केंद्र का टैक्स पेट्रोल पर 18.70 रुपये और डीजल पर 18.34 रुपये की बढ़ोतरी की गई है जोकि बिल्कुल गलत है। इससे जनता का जीवन यापन मुश्किल कर दिया है। खाद्य महंगाई ने आमजन का जीवन दूभर कर दिया है और कमर तोड़कर रख दी है।
बाक्स
भाजपा चुनाव जीतते ही अहंकार में आई : सैनी
इसी दौरान विधायक डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव जीतते ही अहंकार में आ गई है। जनता की परवाह किए बिना महंगाई में बेतहाशा वृद्धि करने का काम किया है जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग करती है अपने बढ़ाए गए दामों को वापस लेकर जनता का राहत देने का काम करे। इस मौके पर निर्मल चौहान, नरपाल सिंह गुर्जर, वेद मेहरमपुर, राजेश शर्मा, सचिन शर्मा, राय सिंह, राकेश शर्मा काका, अनिल गोयल, मोहन वर्मा, मनोज जयरामपुर, देवेद्र कुुमार, मोनिका डुमरा, हरमीन कौर कोहली, राजकुमार कांबोज, परमजीत धीमान, जयराम ज्ञानेवाला, आकाश बत्रा, विशाल सैनी आदि मौजूद रहे
---------