फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंगदारी मांगने का आरोपी काबू, चार लाख बरामद

Sun, 07 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
​शिव साहनी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शराब कारोबारी विनय साहनी को धमकी देकर रंगदारी मांगने में थाना छप्पर पुलिस ने शनिवार देर शाम सेक्टर-17 निवासी शिव साहनी को जिमखाना क्लब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चार लाख रुपये भी बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के बेटे नमन साहनी और दामाद कैंप निवासी रमन को भी नामजद किया गया है।
शिकायतकर्ता पंचकूला के सेक्टर-12 निवासी विनय साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह महेंद्र गुप्ता की फर्म मैसर्ज एचएस लिकर के कारोबार की देखरेख करता है। फर्म के पास जिले में शराब के कई ठेके हैं। आरोप है कि शिव साहनी पिछले करीब दो वर्षों से उनके संपर्क में था और कारोबार से जुड़ी जानकारियां जुटाता रहा।
विज्ञापन

विनय साहनी के अनुसार आरोपी और उसके सहयोगियों ने उसके तथा उसके परिचित आदित्य राणा के खिलाफ विभिन्न सरकारी विभागों में शिकायतें देनी शुरू कर दीं। जिससे वह परेशान रहने लगा। उसने शिव साहनी से बात की तो वह कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए परिवार और कारोबार को बर्बाद करने की धमकी देने लगा।
बाद में बातचीत के दौरान 75 लाख रुपये में समझौते की बात तय हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 29 मई को उसने डर के कारण जिमखाना क्लब की पार्किंग में शिव साहनी को 2.50 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दिए थे। इसके बाद भी आरोपी लगातार शेष 72.50 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाता रहा।
तीन जून को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। विनय साहनी के मुताबिक शनिवार को शिव साहनी ने उसे रुपये लेकर जिमखाना क्लब बुलाया। योजना के तहत चार लाख रुपये देने थे। जैसे ही आरोपी ने रुपये लिए, पहले से सतर्क थाना छप्पर पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने रकम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अब मामले में उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग, बैंक लेन-देन, व्हाट्सएप कॉल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। इस संबंध में थाना छप्पर एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें