फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिव्यांग बच्चों ने उत्साह से मनाया लोहड़ी पर्व

Tue, 13 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
उत्थान संस्थान में लोहड़ी पर्व मनाते दिव्यांग बच्चे व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई में दिव्यांग बच्चों ने लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नृत्य के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉ. अंजू बाजपयी ने बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी खुशहाली, एकता और उल्लास का प्रतीक है। यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो समृद्धि और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी परिवार और समाज को जोड़ने वाला पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अग्नि प्रज्वलन से आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने और फसल कटाई की खुशी का प्रतीक है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा, स्वाति ठाकुर, सुमित सोनी, हनी तोमर, राजेश सन्नी और दीपा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें