फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया, कलश सज्जा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
स्कूली छात्राएं रंगोली को तैयार करते हुए। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को दीपावली के उपलक्ष्य में दीया, थाली, कलश सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल कमलेश सिक्का ने बच्चों के सजाए गए कलश, थाली, दीयों व रंगोली का अवलोकन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान सभी ने एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न रंगों, शीशों, गोटे तथा सजावटी सामान का प्रयोग किया। विद्यार्थियों खुशी गुप्ता, खुशी पाल, दृष्टि, रीतिका, गुरसीरत, रिहान, रीतिक व अक्षय द्वारा बनाए गए दीये, थालियों व क्लश को अव्वल स्थान के लिए चुना गया, जबकि करीना, साक्षी, साधना, मुस्कान व संजना की रंगोली प्रथम स्थान के लिए चुनी गई।
इसी तरह आरती, साक्षी, सिमरन, वंशिका, स्नेहा, नेहा, चाहत, निधि, कनिका, जैसमीन की रंगोली को दूसरा तथा अंशिका, महक, नैंसी व रीतिका की रंगोली को तीसरा स्थान दिया गया। प्रिंसिपल ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे देश का प्रमुख त्योहार है तथा इस दिन सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा ऐसे आयोजन किए जाते हैं ताकि बच्चों को उनकी सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान हो। प्रिंसिपल ने सभी बच्चों को धनतेरस, दीपावली व भाईदूज की बधाई दी तथा उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें