फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईबोर्ड खरीदने के नाम पर 13.82 लाख रुपये की ठगी करने के एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की आरवी इंटरप्राइजेज के मालिक अंसल टाउन निवासी राकेश कुमार से प्लाईबोर्ड खरीदने के नाम पर 13 लाख 82 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला अररिया के गांव मालद्वार निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंसल टाउन निवासी आरवी इंटरप्राइजेज के मालिक राकेश कुमार प्लाईबोर्ड व संबंधित उत्पादों में डील करते हैं। नर सिंह यादव, भानू वर्मा व ओमप्रकाश शर्मा प्लाईबोर्ड व संबंधित उत्पादों के क्षेत्र में एजेंट के रूप में काम करते हैं। ओमप्रकाश व भानू वर्मा ने लुधियाना की जूली इंटरप्राइजेज की सेक्टर-32 निवासी जूली व इसी फर्म के पार्टनर जूली के पति सुनील कश्यप से उनकी मुलाकात कराई और कहा कि वह लुधियाना में रिटेल में प्लाईबोर्ड व संबंधित सामान बेचने का व्यवसाय कर रहे हैं। साथ ही कहा कि उन्हें प्लाईबोर्ड खरीदनी है। डील के तहत राकेश कुमार ने आरोपियों को प्लाईबोर्ड बेच दिया। जूली व सुनील कश्यप ने एक फरवरी को चार लाख 65 हजार रुपये का भुगतान कर आश्वासन दिया कि जल्द शेष राशि का भुगतान कर देंगे। तय समय पर पैसा नहीं पहुंचा। इसके बावजूद नामजद ने ओमप्रकाश के माध्यम से फिर से संपर्क कर राकेश कुमार से और प्लाईबोर्ड की मांग की। शेष राशि के साथ भविष्य की प्लाईवुड की राशि का भुगतान करने का वादा किया। उनके आश्वासन पर विश्वास में आकर नौ फरवरी को प्लाईबोर्ड से वाहन लोड कर भेज दिया गया था। इसका भुगतान भी नहीं किया और प्लाईबोर्ड में भरे एक और ट्रक की डिमांड करने लगा। उसकी बातों पर विश्वास कर ई-वे बिल जनरेट कर आर्डर भेज दिया। इस तरह 13 लाख 82 हजार रुपये बकाया राशि हो गई। जब पैसों का दबाव बनाया तो जूली, सुनील कश्यप, भानू व ओमप्रकाश ने उन्हें लुधियाना आने के लिए कहा। जब वह लुधियाना पहुंचे, तो वहां भी पैसे देने से इंकार कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। 21 अप्रैल को पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
सदर जगाधरी एसएचओ सुभाष चंद ने बताया कि 21 अप्रैल को अंसल टाउन निवासी आरवी इंटरप्राइजेज के मालिक राकेश कुमार से प्लाईबोर्ड खरीदने के नाम पर ठगी करने के आरोप में नर सिंह यादव, भानू वर्मा, बिहार के ओमप्रकाश शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस टीम ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब एक अन्य आरोपी ओम प्रकाश को पकड़ा है। मामले में अभी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें