फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरिज इलेवन ने प्रोडक्शन इलेवन को नौ रन से हराया

विज्ञापन
मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मौजूद आयोजक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में चल रही इंटर वर्कशाप लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में कैरिज इलेवन ने प्रोडक्शन इलेवन को नौ रनों से हराया। वहीं दूसरे मैच में इलेक्ट्रिकल इलेवन ने सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स को पराजित किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर जगाधरी वर्कशाप के डिप्टी सीएमएम राम मेहर सिंह पहुंचे। पहले मैच में कैरिज इलेवन के कप्तान विनोद ने टास जीतकर पहले बैंटिग करने का फैसला लिया और प्रोडक्शन इलेवन के कैप्टन आशीष दत्ता को फील्डिग के लिए आमंत्रित किया। पहले मैच में कैरिज इलेवन ने बैटिग करते हुए बीस ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

कैरिज इलेवन की तरफ से पंकज कुमार ने 14 चौके व 3 छक्कों की सहायता से 62 गेंदों का सामना करते हुए 96 रनों की शानदार पारी खेली। विनोद ने 25, अमन ने 28 व कंवर भान ने 10 रन का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी प्रोडक्शन इलेवन की टीम की ओर से कप्तान आशीष दत्ता ने धुआंधार बैटिंग की। मैच को लास्ट गेंद तक लेकर गए आशीष दत्ता ने मात्र 39 गेंदो में 55 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके और नौ रनों से यह मैच कैरिज इलेवन ने जीता।
विज्ञापन

दूसरा मैच सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स व इलेक्ट्रिकल इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधांशु पंवार ने शिरकत की। पहले बैटिंग करने के लिए इलेक्ट्रिकल इलेवन मैदान में उतरी। इस टीम ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स की पूरी टीम मात्र 94 पर सिमट गई। दोनोें मैच की अंपायरिग साहिल शर्मा व जोंटी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें