फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में उमड़ी संगत ने लगाए जयकारे

विज्ञापन
गांव भाटली में आयोजित महाआरती में हिस्सा लेती संगत। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव भाटली में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पचंज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या संगत ने हिस्सा लिया। इस दौरा मां व गुरुवर के जयकारे लगाए गए और शंखनाद किया गया।
इस मौके पर संगठन के प्रांतीय प्रभारी अशोक आहूजा ने कहा कि यह समय युग परिवर्तन का है. यह युग मां का युग है। यह वक्त गंभीरता से जीवन जीने का है। हमें धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा में अपनी शक्ति सामर्थ्य को लगाना होगा। समाज को भी विचार करना चाहिए कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि सदगुरु देव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज की विचारधारा पर चलकर ही हम समाज को नशा और मांसाहार से मुक्तकर चरित्रवान बना सकते हैं। प्रवीण कांबोज ने 22 व 23 जनवरी को सिद्धाश्रम धाम में होने वाले महाशक्ति शंखनाद में जाने के लिए सभी का आह्वान किया। आश्रम की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन होगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भाटली, सोमनाथ सैनी, रमेश, डॉ. संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें