फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान को लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए एक अक्तूबर से छह अक्तूबर तक नगर निगम कार्यालय के सभागार में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नगर निगम के 22 वार्डों के एक लाख रुपये से कम आय वाले 993 परिवारों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
निगमायुक्त अजय सिंह तोमर व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर को वार्ड नंबर एक से सात तक के 320 परिवारों, चार अक्तूबर को वार्ड नंबर आठ से 11 तक के 297 परिवारों, पांच अक्तूबर को वार्ड नंबर 12 से 16 तक के 243 परिवारों व छह अक्तूबर को वार्ड 17 से 22 तक के 133 परिवारों को बुलाया गया है। शिविर का मुख्य उद्देश्य इन परिवारों तक विभिन्न विभागों की योजनाओं को पहुंचाकर उनका आर्थिक रूप से उत्थान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में वार्ड नंबर एक से 11 तक कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय, वार्ड 12 से 16 तक क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया व वार्ड 17 से 22 तक कार्यकारी अभियंता अंकित लोहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। निगमायुक्त तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों का आर्थिक उत्थान किया जाना है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं का लाभ दिया जाएगा, ताकि उनकी वार्षिक आय में वृद्धि हो और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें