फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता के पांच मूल मंत्र अपनाने का आह्वान

Thu, 09 Jul 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत नगर निगम की ओर से हिंदू गर्ल्स कॉलेज में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों, छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने भाग लेकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार रहे।
छात्राओं को स्वच्छता के पांच मूल मंत्र बताते हुए नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ शौचालय का उपयोग करने, केवल शुद्ध पेयजल पीने, घर व आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मानसून में थोड़ी सी सावधानी बरतकर डायरिया, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें