फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबद्री में पर्यटकों के लिए खुला कैफेटेरिया

विज्ञापन
जानकारी देते सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। आदिबद्री तीर्थ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमनसिंह किरमिच ने यहां कैफेटेरिया का शुभारंभ किया।
उन्होंने तीर्थ क्षेत्र का दौरा करके चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आदिबद्री क्षेत्र को एक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए और यहां पर वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, जो एक पर्यटक स्थल पर मौजूद होती हैं। उसी दिशा में हरियाणा सरस्वती हेरिटेज यहां पर कार्य कर रहा है। उन्होंने वहां बनने वाले बैराज पर हो रही ड्रिलिंग कार्य व मिट्टी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरस्वती नदी के उद्गम स्थान होने के कारण हरियाणा सहित पूरे भारत में इस क्षेत्र का नाम प्रसिद्ध होगा और यहां पर भारत के प्रत्येक राज्य से लोग सरस्वती नदी और भगवान आदिबद्री के दर्शन करने के लिए पधारेंगे। कोशिश की जाएगी कि इस क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों को भी लाया जाए। किरमिच ने कहा कि बहुत जगहों पर पानी के अंधाधुंध प्रयोग से बहुत सी जगह वाटर लेवल कम हो रहा है। इस वाटर लेवल को हम सरस्वती नदी के माध्यम से दूर करेंगे, सरस्वती नदी के साथ करोड़ों भारतीयों की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

सरस्वती नदी के आसपास सुंदरीकरण किया जा रहा है, जिससे यहां पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना शुरू हो जाएगा और इस पूरे इलाके में चहल-पहल व रोजगार के साधनों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान एक्सईएन नितिन भट्ट, एसडीओ सतीश नैन, एसडीओ नितीन गर्ग, एसडीओ रविंद्र, वन विभाग डिप्टी रेंजर कमल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें