फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जेठ ने बैग से महिला के सिर पर किया वार

Fri, 28 Aug 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
डेयरी में घुसकर महिला पर बैग से हमला करता जेठ। सीसीटीवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटे के लिए सामान लेने डेयरी पहुंची महिला पर उसके जेठ ने बैग से हमला कर दिया। बैग में कांच की बोतल और टिफिन होने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका भल्ला ने बताया कि मंगलवार शाम वह बेटे के लिए खरीदारी करने निकली थी। इसी दौरान जेठ सचिन भल्ला और जेठानी कार से उसका पीछा करने लगे। डरकर वह डेयरी में घुस गई। आरोप है कि सचिन भी डेयरी में पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। प्रियंका के अनुसार उसने अपना बैग काउंटर पर रखा था।
विज्ञापन

सचिन ने बैग उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद भी आरोपी गाली-गलौज करता रहा। दुकानदार ने जेठ को बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद वह दोबारा आया और धमकी देकर चला गया। हमले में महिला की कोहनी और पीठ के नीचे भी चोट आई व मोबाइल टूट गया।
विज्ञापन

प्रियंका का आरोप है कि 2009 में शादी के बाद से ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता रहा। पति और जेठ पर मारपीट व मुंह पर गर्म दूध और तेल डाल दिया था। करीब तीन साल से वह बेटे के साथ मायके में रह रही है। खर्च को लेकर अदालत में मुकदमा भी चल रहा है। सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें