फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व आईएएस अधिकारी के वक्तव्य से ब्राह्मण समाज गुस्से में

Fri, 28 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसपी कमलदीप गोयल को ज्ञापन सौंपते समाज के लोग। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। मध्य प्रदेश के एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) के एक जनसभा में दिए गए ब्राह्मण विरोधी बयान को लेकर स्वर्ण जातियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ब्राह्मण समाज के साथ-साथ राजपूत तथा वैश्य एवं अन्य समाज के लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इस आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने जनसभा में ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर किस प्रकार दुस्साहस दिखाते हुए उनके प्रति अभद्र वक्तव्य दिया। केवल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश के स्वर्ण समाज में इस बात को लेकर रोष है। इसी मुद्दे को लेकर यमुनानगर स्वर्ण समाज मोर्चा कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया और बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से मिलकर उन्हें इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु शिकायत पत्र दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के सदस्यों ने जमकर इस व्यक्ति के खिलाफ नारेबाजी की और इसकी गिरफ्तारी की मांग की। बैठक में मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित हुए और आरक्षण के लाभार्थी भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ मोर्चा बंदी की। इस दौरान स्वर्ण समाज मोर्चा के अध्यक्ष सुंदर राणा, मार्केट कमेटी यमुनानगर के चेयरमैन राकेश त्यागी, अधीर त्यागी, राजेश कौशिक, रोशन लाल, मंगल सिंह, सुधीर पांडे, अरुण त्यागी, बीके मेहता, सत्येंद्र राणा, अजय त्यागी, मनोज राणा, विजय अत्री, गौरव त्यागी, मनोज गर्ग, और इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा के अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी उपस्थित रहे।

एसपी कमलदीप गोयल को ज्ञापन सौंपते समाज के लोग। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें