यमुनानगर। बाइक सवार युवक ने युवती से मोबाइल झपट कर फरार हो गया। घटना जगाधरी के बसंत नगर स्थित कान्वेंट स्कूल के पास की है। सेक्टर 17 पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में दुर्गा गार्डन निवासी काजल ने बताया कि वह शाम सात बजे बसंत नगर जगाधरी में कान्वेंट स्कूल के पास किसी काम से गई थी। इस दौरान उसके पास उसके किसी परिचित का फोन आया। जब वह फोन सुनाने लगी तो बाइक पर सवार होकर आए युवक ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया मगर आरोपी मौके से भाग गया।
पांच किसानों के ट्यूबवेल से चुराई मोटर की तारें
गांव बहादुरपुर निवासी हरदीप सिंह ने जठलाना पुलिस थाने में दिए शिकायत में बताया कि 26 नवंबर की शाम को वह खेतों से काम करके घर वापस आ गए था। अगली सुबह जब वह खेतों में गए तो उसे ट्यूबवेल की मोटर की तारें गायब मिली। जांच करने पर उनके पड़ोसी जीवन कपूर, मलकीत सिंह, राजकुमार व सरजीत सिंह के ट्यूबवेल से मोटर की तारें कटी मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।