फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र की रणजीत गली में कार में सवार होकर आए चार-पांच युवकों ने बाइक सवार युवक की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों से बचकर युवक एक बंद मकान की छत पर चढ़ गया। वहां आरोपियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। युवक की पिटाई कर भाग रहे युवकों का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी सरफराज अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह रणजीत गली के नजदीक पहुंचा तो पीछे से कार पर सवार होकर चार-पांच युवक आए। आरोपियों को देखकर सरफराज रणजीत गली में घुस गया। इस दौरान कार सवार युवकों ने उसका पीछा किया। आरोपियों को नजदीक आता देख वह एक बंद मकान का गेट फांदकर छत पर चढ़ गया। इसके बाद हमलावर भी गेट फांदकर उसके पीछे छत पर पहुंच गए। जहां हमलावरों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। छत पर ही उसे डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

छत पर युवक को पिटता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने दूर से ही इन युवकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ गाली गलौच की। इस दौरान आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि यह आपसी रंजिश का मामला है। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही थी। जिसमें कई बार मारपीट हो चुकी थी। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि युवक के बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल गई थी। लेकिन उसे डाक्टर ने अनफिट बताया है। उसके बयान लेने के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक से मारपीट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें