फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक से लूट का प्रयास, बाइक छोड़ भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बाइक सवार कुछ युवकों ने कार चालक को रोक पिस्टल दिखाकर उनसे लूट का प्रयास किया। चालक ने अपनी कार दौड़ा ली। आगे जाकर बाइक सवार गिर गए। हड़बड़ी में वे अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना बाइपास रोड की है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव कुराली निवासी गोपाल राणा ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दमन सिंह राणा के साथ गाड़ी में तलाकौर से जगाधरी की तरफ जा रहे थे। जब वह बाइपास पर पहुंचे तो दो-तीन बाइकों पर कुछ लड़के आए। बाइक सवारों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। जैसे ही उसने गाड़ी रोक कर खिड़की का शीशा नीचे किया तो एक लड़के ने पिस्टल दिखाते हुए कहा कि उनके पास जो कुछ है वह उन्हें सौंप दे। आरोपियों पर लुटेरे होने का शक होते ही दमन राणा ने गाड़ी को तेजी से दौड़ा दिया। यदि वह ऐसा नहीं करते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। इसके बाद जब वह राजेश कालोनी मोड़ पर पहुंचे तो बाइक सवार तीन लड़के पीछे से आए। वह लड़खड़ा कर वहीं गिर गए। आरोपी अपनी बाइक को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। इसकी शिकायत थाने में दी।
शहर जगाधरी प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें