रादौर। गांव घिलौर में हुए झगड़े के बाद सरकारी अस्पताल रादौर में इलाज करवाने पहुंचे घायलों पर कुछ लोगों ने रंजिशन हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने घायलों की कार के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव घिलौर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उनके गांव में उदय, अजय, सानवीर व अन्य गांव के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। घायल होने पर वह मेडिकल करवाने के लिए सरकारी अस्पताल रादौर आए थे। इस दौरान उदयपाल, अजय, नरपाल, तानवीर, इलम सिंह आदि ने अचानक से अस्पताल में नरेंद्र, जयचंद, सोरया पर हमला करके उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं हमलावरो ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने उन्हें जाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमलावरों क खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।