फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन संग काबू युवक को भेजा जेल

Sat, 04 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव खूखनी के पास से एक युवक शिबू को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेरोइन को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी गांव गुमथला निवासी शिव कुमार उर्फ शिबू अपने गांव में खूखनी रोड पर बने स्वागत द्वार पर हेरोइन बेचने के लिए किसी ग्राहक की इंतजार में खड़ा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने तुरंत मौका पर जाकर एक युवक को काबू किया। मौके पर तहसीलदार रादौर को बुलाया गया। जिसके सामने टीम ने पूरी कार्रवाई की। तलाशी लेने पर आरोपी से हेरोइन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें