फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बंचल बनीं मिसेज करवाचौथ

विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती क्लब की महिलाएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर/ रादौर। इनरव्हील क्लब ने मंगलवार को रादौर के त्रिवेणी गार्डन पैलेस में करवाचौथ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी कैट वॉक, गेम्स, डांस, डांडिया व अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने कैट वॉक के दौरान जलवे बिखेरे। आशा बंचल को मिसेज करवाचौथ चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अष्टविनायक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आशा चौधरी ने किया। क्लब की प्रधान नीलम बंचल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों को खत्म करने, स्वच्छता अपनाने, जरूरतमंद लोगों की मदद करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को लेकर शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि आशा चौधरी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। महिलाओं को यदि मौका मिले तो वे पुरुषों से अधिक बेहतर कार्य करके दिखा सकती हैं। देश के लिए झांसी की रानी, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा, पीटी ऊषा, किरण बेदी, सानिया मिर्जा, कल्पना चावला, साइना नेहवाल, कृष्णा पूनिया, कर्णम मल्लेश्वरी, बॉक्सर मेरी कॉम आदि महिलाओं ने योगदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाएं समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। सभी को समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। क्लब की ओर से मुख्यातिथि आशा चौधरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि आशा चौधरी ने क्लब को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर पूनम मेहता, मोनिका आहुजा, शिवानी दुआ, दीप्ति गर्ग, ज्योति वर्मा, नीलम वर्मा, सोनिया सलूजा, सुनैना भारद्वाज, सोनिया शर्मा, रमन मंढाण, भारती मंढाण आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें