फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मामलों में वांछित चल रहे युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो मामलों में वांछित चल रहे युवक को बस स्टैंड जगाधरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी का साथी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बस स्टैंड के पास वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेश के साथ टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव तिवडा निवासी आंसू के रूप से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी स्नैचिंग व बाइक चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहा था। आरोपी का साथी मंगलौर निवासी रवि को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें