फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल ने तीन किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने तीन किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेल के इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक खजूरी मोड़ टी-प्वाइंट से होता हुआ शहर में नशीले पदार्थ लेकर आएगा। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह, एएसआई रामप्रसाद, सतीश कुमार, रणबीर, महिला पुलिस कर्मी सरस्वती देवी, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, पंकज व रिंकू की टीम ने युवक को गिरफ्तार किया। इस दौरान आबकारी विभाग के एईटीओ जेएस डाका को मौके पर बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से तीन किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान कामी माजरा निवासी योगेश के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि वह नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें