फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूलों में चलेगा नशा विरोधी जागरूकता अभियान

Tue, 09 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्कूली बच्चों को ड्रग्स के बारे में जागरूक करें। उन्हें ड्रग्स से होने वाले नुकसान की वीडियो दिखाए ताकि नशे माफिया युवाओं को अपनी गिरफ्त में न ले सके। वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन की बैठक में हिस्सा ले रहे थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूलों में नशे का प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है। उन्होंने इस पर अंकुश लगाने के लिए काम करने के निर्देश दिए और कहा कि जमीन पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस है इस दिवस पर कुछ काम करके दिखाना होगा। इसके बाद डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की। इस मौके पर जागरूकता लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में ड्रग्स माफिया काफी सक्रिय हो रहे है। इन ड्रग्स माफियाओं पर पुलिस द्वारा काफी शिकंजा कसा है फिर भी यह लोग कहीं न कहीं अपने कार्य में सफल हो रहे है। हमें युवा वर्ग को इन ड्रग्स माफियाओं से बचाना है। इसके लिए जरूरी है स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रग्स से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को भी अधिक से अधिक खेल व मनोरंजन की गतिविधियों से जोड़े ताकि उनका मन भी व्यस्त रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें