फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एंजल ने क्रिकेट में विदेशी धरती पर चमकाया नाम

Sat, 14 Nov 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एंजल कालिया। - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के जोड़ियां निवासी एंजल कालिया ने क्रिकेट में प्रदेश व देश में नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी जिले का नाम चमकाया है। एंजल कालिया ऑस्ट्रेलिया में यूसी कप अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। इसमें चयनित होने वाले एंजल जिले के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हुए मुकाबले में उनके प्रदर्शन के आधार पर यूसी कमेटी के सदस्यों ने उनका चयन किया था। एंजल सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल से इसी वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। वह स्कूल की क्रिकेट अकादमी में कोच पूनम भंडारी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। एंजल ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वह जिला और राज्य स्तर पर 30 से अधिक पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोच पूनम भंडारी ने बताया कि एंजल छह वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। वह नियमित रूप से अभ्यास करते हैं और प्रतिदिन तीन से चार घंटे मैदान पर अभ्यास में बिताते हैं। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में रुचि है। नेट अभ्यास के दौरान भी वह लगातार अपने खेल में सुधार करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

एंजल वर्ष 2022-23 में राज्य क्रिकेट चैंपियनशिप अंडर-14 एसजीएफआई में खेल चुके हैं। इसके बाद राज्य क्रिकेट चैंपियनशिप अंडर-16 एसजीएफआई में भी उन्होंने हिस्सा लिया। वहीं, बीसीसीआई अंडर-19 में यमुनानगर जिला टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इन प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के बाद उनका चयन ऑस्ट्रेलिया में हुई यूसी कप अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए हुआ था। एंजल का कहना है कि उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें