फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के शहरी प्रधान बने हार्दिक

Sat, 14 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की जिलास्तरीय बैठक हुई। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण विनायक के नेतृत्व में बुलाई गई। बैठक में महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में युवा हार्दिक सखूजा को जगाधरी शहरी प्रधान और रोहित भारती को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अवतार सिंह चुघ, सेंट्रल टीम को-ऑर्डिनेटर सुरेश आनंद व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश डुमरा पहुंचे। सभी पदाधिकारियों के सम्मुख सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष विनायक ने बताया कि कुलदीप सिंह को जिला उपाध्यक्ष, सुमित पाल सिंह को जिला सचिव नियुक्ति किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के उद्देश्य को साकार करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से उनके सुझाव भी मांगें गए। बैठक में युवाओं को जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में महासभा की ओर से किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। राष्ट्रीय समिति के पदाधिकारियों ने नवनियुक्ति सदस्यों को निष्ठा से समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और बधाई दी। इस दौरान गुलशन चावला, प्रो. निर्मल सिंह, अमनदीप सिंह, बालकृष्ण अनेजा, मनोज ओबेरॉय, ओम प्रकाश तलुजा, शक्ति मुल्तानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें