यमुनानगर। लंबित मांगों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर जिला स्तरीय धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कमलेश देवी ने की। ठंड के बावजूद सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका धरने पर पहुंची।
उन्होंने सरकार के खिलाफी नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा करने के आदेश जारी नहीं हुए तो वह अपने आंदोलन को तेज करेंगी। उनका कहना था कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है।
जिला की वरिष्ठ उपप्रधान रीटा कत्याल ने कहा कि उन्हें सरकार को अपनी सेवाएं देते हुए लगभग 50 वर्ष हो गए हैं।
सरकार की सभी योजनाओं को क्रियान्वित करने में आंगनबाड़ी वर्कर ही सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। तब भी सरकार जहां उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को नजर अंदाज कर रही है। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में असमर्थ दिखाई दे रहीं हैं।
जिला सचिव मिथिलेश गुप्ता ने कहा कि अभी तो वह एक दिन का सांकेतिक धरना दे रही हैं, किंतु यदि सरकार ने अब भी हमारी समस्याओं की ओर ध्यान न दिया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगी। धरने में सरस्वतीनगर से वीना, जसविंद्र, सरोज, विमला, उषा, रादौर से स्वर्णजीत, मीना, सुषमा, सुनीता, छछरौली से रमेश बतरा, बबीता शर्मा, इकबाल कौर, शकुंतला, जगाधरी शहरी से सुनीता, मीनू, किरन, अंग्रेजो, मिंटो, वंदना, श्वेता, रेनू बिलासपुर से सविता, ममता, बीना, गीता, जगाधरी ग्रामीण से ओम देवी, रेमन, ब्रह्म वती, कविता समय अन्य उपस्थित रहीं।