फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भुगतान के लिए दिया धरना

Tue, 21 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन के बैनर तले सोमवार को जिलेभर की आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों ने विभिन्न लंबित भुगतानों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्य प्रधान कमलेश देवी की अगुवाई नारेबाजी की गई।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मानदेय, आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया, वर्दी भत्ता, इंटरनेट रिचार्ज, गैस सिलिंडर का भुगतान और अन्य मदों की राशि लंबित है। जनवरी 2025 से कई केंद्रों का किराया नहीं मिला है, जिसके चलते कई वर्कर अपने स्तर पर किराया देने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के बाद से सीबीई मद की राशि भी जारी नहीं हुई है। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की राशि मिलने तक केंद्रों पर राशन तैयार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें