फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 13 Dec 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला कैंट निवासी विवाहिता ने तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना फर्कपुर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर यमुनानगर के कांसापुर निवासी यश से बातचीत हुई थी। रिश्तेदारी का हवाला देकर यश ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। एक कार्यक्रम में वह जब यमुनानगर आई तो यश ने उससे संबंध बनाने का प्रयास किया और मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

बाद में इन फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि करीब एक साल तक यश उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यश ने चाकू की नोक पर उसका अश्लील वीडियो बनाया था। साथ ही शादी का दबाव बनाने के लिए धमकियां दीं।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को यश अश्लील फोटो-वीडियो लेकर अंबाला स्थित उसके घर पहुंच गया, जहां उसके पति को वीडियो दिखाया। इसके बाद उसे जबरन यमुनानगर ले गया और एक कमरे में रखा। यहां शुभम मेहता, चिराग व एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। तीनों ने उससे मारपीट व जबरदस्ती की। बाद में यश जगाधरी बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तालाश में लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें