फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अल्पसंख्यक संस्थान बताकर आरटीई में नहीं किए दाखिले

Thu, 23 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत चयनित 35 विद्यार्थियों को संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल ने दाखिला नहीं दिया। प्रबंधन ने अल्पसंख्यक श्रेणी संस्थान बताकर स्कूल को आरटीई के दायरे से बाहर होने का हवाला दिया है। शिक्षा विभाग इन 35 विद्यार्थियों का दाखिला किसी और स्कूल में करवाएगा।
इसके बाद विभाग ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। स्कूल ने स्वयं को अल्पसंख्यक संस्थान बताकर बच्चों को दाखिला देने से मना तो कर दिया है। वहीं इसके लिए विभाग के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं। इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डीईईओ कार्यालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह कार्रवाई निदेशक पंचकूला के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में आवंटित 35 विद्यार्थियों को ऐसे निजी स्कूलों में समायोजित किया जाए, जहां आरटीई के तहत सीटें रिक्त हैं। वहीं, प्रवेश के दौरान अभिभावकों द्वारा दिए गए विकल्पों और प्राथमिकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

आदेशों के अनुसार पूरी प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जगाधरी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। समिति संबंधित विद्यार्थियों की सूची, उपलब्ध रिक्त सीटों और अभिभावकों की पसंद का मिलान कर नए स्कूलों का आवंटन करेगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें जल्द से जल्द नए स्कूल में प्रवेश मिल सके।
विज्ञापन

निदेशालय भेजी जाएगी रिपोर्ट : अशोक राणा
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि निदेशालय के निर्देशों के अनुसार संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में आवंटित 35 विद्यार्थियों को अन्य निजी स्कूलों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिलवाया जाएगा। इसके लिए बीईओ जगाधरी की अध्यक्षता में समिति गठित की जा रही है। समिति अभिभावकों की प्राथमिकता, विद्यार्थियों की सुविधा तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर पारदर्शी ढंग से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेगी। पूरी कार्रवाई निर्धारित समय सीमा में पूरी कर उसकी अनुपालन रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें