फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुना नहर में नहाने गया युवक डूबा

Thu, 23 Jul 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाड़ी माजरा स्थित डेहा बस्ती के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने उतरा युवक तेज बहाव के कारण डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और देर शाम तक नहर में तलाश अभियान चलाया। युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों के अनुसार लापता युवक शंभू कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय गौरव मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने मामा अजय कुमार के साथ रह रहा है। बुधवार दोपहर वह बाइक से कुछ युवकों के साथ नहर पर नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद उसके साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में वे भी मौके से चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। नहर किनारे से गौरव की बाइक, मोबाइल फोन और कपड़े बरामद हुए हैं। सदर यमुनानगर थाने के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। फिलहाल गोताखोर लगातार नहर में खोजबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें