फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल कर नकदी, सोने की चेन छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/ रादौर। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव कांजनू के पास कुछ युवकों ने कार सवार को अपनी गाड़ी अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठियों, डंडों व रिवाल्वर की बट से हमला कर घायल कर दिया। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने 25 हजार रुपये की नकदी व चार तोले सोने की सेन भी छीन ली। घायल को आसपास के लोगों न सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट व छीना झपटी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
गांव अलाहर निवासी पंकज कांबोज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 28 जुलाई को वह अपने दोस्त विपिन कुमार व अपने साले अक्षम निवासी कांजनू के साथ अपनी कार से धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) गया था। धर्मशाला से लौटते समय उन्होंने रास्ते में अपने साले अक्षम को उसके गांव कांजनू उतार दिया। वहां से घर लौटते समय रकांजनू नहर पुल के पास तो एक आल्टो कार उनके आगे आगे चलने लगी। आरोपी कार सवार लोग धीरे-धीरे गाड़ी चलाते हुए उनके आगे-आगे चलते रहे। बाद में उन्होंने आल्टो कार को ओवरटेक कर अपनी कार आगे निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर आज्ञा पाल के घर के पास आरोपियों ने अपनी कार रोक दी। रास्ता न मिलने पर उसे भी अपनी कार रोकनी पड़ी। तभी उनके गांव का आदेश उर्फ राजन उसकी कार के पास आया। उसने कार का शीशा नीचे किया तो आदेश ने रिवाल्वर का बट उसके नाक पर मारी। उसके गांव का नरेंद्र उतरकर आया। नरेंद्र व आदेश ने उसे कार से नीचे उतारा और उसकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। आदेश ने उसके गले से 4 तोले सोने की चेन भी छीन ली। नरेंद्र ने अपने हाथ में पकड़े लोहे के सरिये से उस पर वार किए। वहीं उनके साथ आए करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी प्रियांशु ने डंडे से वार किया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अलाहर निवासी आदेश उर्फ राजन, नरेंद्र व प्रियांशु के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें