फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गिरोह ने चालक व परिचालक को बंधक बनाकर लूटा था चार करोड़ की सिगरटों से भरा कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरेट से भरा कंटेनर लूटने के आरोपी प्रोडक्शन रिमांड पर
विज्ञापन

यमुनानगर में चालक और परिचालक को बंधक बनाकर की थी लूट की वारदात
पूछताछ में आरोपियों से लूटी गई सिगरेट व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर फूसगढ़ के पास ट्रक चालक और परिचालक को बंधक बनाकर चार करोड़ की सिगरेट से भरे कंटेनर लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों से लूट का माल और वारदात में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद की जाएगी।
एसटीएफ के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि 23 मार्च को मध्य प्रदेश के देवास जिले के गांव ओड निवासी मनोज को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद मध्य प्रदेश के जिला देवास के गांव ओड निवासी कल्याण सिंह, टोंक काला निवासी दिनेश, सुशील और सतीश के बारे में मालूम चला। इसके बाद आरोपियों को पुणे से काबू किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नौ जून 2020 को यमुनानगर में ट्रक चालक और परिचालक से करोड़ों की सिगरेट लूटने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। अब इन आरोपियों को एसटीएफ की टीम प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई है। पूछताछ में आरोपियों से लूटी गई सिगरेट व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि सहारनपुर के गांव तेलीपुर निवासी संजीव कुमार नौ जून 2020 को आईटीसी फैक्टरी से सिगरेट के पैकेटों का कंटेनर लेकर पंजाब के चूनी कलां जा रहे थे। जब वह गांव फूसगढ़ के पास पहुंचे, तभी सफेद रंग की इनोवा कार आई और कंटेनर के आगे खड़ी हो गई। कंटेनर के रुकते ही कार से छह लोग उतरे और उनके साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। उनके मोबाइल भी छीन लिए। फिर कंटेनर चालक संजीव कुमार व क्लीनर शहाबुद्दीन को उनके कपड़ों से बांधकर गाड़ी में डाल दिया। आगे जाकर दोनों को नाले में फेंककर कंटेनर लेकर फरार हो गए। बाद में दोनों चालक व परिचालक किसी तरह से बंधनमुक्त होकर पुलिस चौकी पहुंचे थे और वारदात के बारे में बताया। बाद में यह मामला फर्कपुर थाने में दर्ज हुआ था। सीआईए ने जांच शुरू की तो खाली कंटेनर मिल्क माजरा टोल के पास से बरामद किया गया। उस समय चालक ने नौ लाख रुपये की सिगरेट लूटे जाने की बात कही थी। बाद में फैक्टरी से रिकॉर्ड लिया गया तो यह करीब चार करोड़ रुपये की सिगरेट थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें