फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के 14078 विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी विषय का पेपर, उड़नदस्ते ने एक नकलची पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के 56 केंद्रों पर सोमवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इस दौरान उड़नदस्ते ने दस केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें एक केंद्र पर नकल करते हुए छात्र को पकड़ा। उस पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर बोर्ड व शिक्षा विभाग की ओर से 10 फ्लाइंग टीम बनाई गई हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान ने बताया कि सभी टीमों को अलग-अलग रूट मैप दिया गया है। इस दौरान मॉडल कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में निरीक्षण के दौरान उड़नदस्ते ने नकल करते छात्र को पकड़ा। टीम की ओर से छात्र पर केस बनाया गया है। छात्र ओपन बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा के संबंध में विद्यार्थियों ने बताया कि अन्य की तरह अंग्रेजी का प्रश्नपत्र भी सरल था। सरल प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थी खुश नजर आए। उधर परीक्षा को लेकर प्रशासन व शिक्षा विभाग भी अलर्ट रहा। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। जिले के 56 केंद्रों पर 12वीं के 14078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए था थोड़ा डर
छात्र गौरव ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में चिंता थी। इसके लिए सभी ने काफी तैयारी की थी। डर था कि अंग्रेजी का पेपर कठिन होगा, परंतु अन्यों की तरह यह भी सरल था। जिससे विद्यार्थी खुश हो गए। गौरव ने कहा कि भौतिक परीक्षाओं को लेकर थोड़ा डर है, लेकिन इस बार पहले की अपेक्षा प्रश्नपत्र सरल आए हैं।
विज्ञापन

---
छात्र अनुपम ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुबह थोड़ा डर था। प्रश्न पत्र मिलने के बाद यह डर दूर हो गया। प्रश्न पत्र बेहद सरल था, लेकिन कई सवाल ऐसे थे जिनके जवाब बहुत लंबे थे। जिसे लिखने के लिए ढाई घंटे कम लगे। इसके लिए परीक्षार्थी काफी तैयारी कर रहे थे। पेपर अच्छा होने के कारण सभी विद्यार्थी बहुत खुश हैं। सभी का यह विषय भी अन्यों की तरह बढ़िया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें