यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र की एक कॉलोनी से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर ले गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी 8 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद बेटी घर नहीं लौटी। तलाश करने पर भी बेटी का पता नहीं चला। बाद मे पता चला कि बेटी को कॉलोनी का ही मनु उर्फ सचिन शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। संवाद
सट्टे के खाईवाली में दो गिरफ्तार
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर पुलिस की टीम ने दो स्थानों से सट्टे खाइवाली करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 5000 रुपये बरामद किए। दोनों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दशमेश कॉलोनी के पास सरेआम सट्टे की खाईवाली कर रहा है। टीम ने मौके पर दशमेश कालोनी निवासी नरेश को पकड़ा। इसी तरह हमीदा चौकी पुलिस की पुलिस टीम ने आनंद कॉलोनी निवासी अफजल उर्फ सूखा को सट्टाखाइवाली करते काबू किया। संवाद
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी पुलिस की टीम ने शराब की चार बोतल व 124 पव्वे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जगाधरी के कल्याण नगर निवासी सतपाल उर्फ शक्तिपुत्र के रूप में हुई। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
-