फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आई महिला के बैग से 8000 व एटीएम से 4100 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने कुरुक्षेत्र के कसेरला से आई मोनिया देवी के साथ ठगी हो गई। परीक्षा केंद्र के बाहर सामान रखने की सुविधा न होने पर महिला ने परीक्षा देने आई एक महिला के पति को अपना बैग दे दिया और परीक्षा देने चली गई। आरोप है कि आरोपी व्यक्ति ने महिला के बैग से एटीएम व मोबाइल निकालकर खाते से 4100 रुपये और बैग में रखे 8000 रुपये निकाल लिए। पता चलने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी व चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव कसेरला निवासी मोनिया देवी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर 2021 को वह शहर के संत निश्चल सिंह स्कूल में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा थी। वह पेपर देने के लिए बस से यमुनानगर आई थी। दोपहर दो बजे उसका पेपर था। पेपर देने के लिए वह करीब साढ़े 12 बजे परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंची। लेकिन परीक्षा केंद्र के बाहर सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। जबकि उसने अपना बैग व मोबाइल रखना था। सुविधा न होने के कारण एक महिला के कहने पर उसने अपना बैग उसके पति को दे दिया। बैग में उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड, 8000 रुपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। तब उसने महिला के आरोपी पति का फोन नंबर भी ले लिया था। परीक्षा केंद्र में उनकी एक बजे एंट्री हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने 1 बजकर 28 मिनट पर उसका मोबाइल ऑन किया और उसके बैग से एटीएम कार्ड निकालकर उसका इस्तेमाल कर उसके खाते से 4100 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा आरोपी ने उसके बैग में रखे 8000 रुपये भी चोरी कर लिए। पेपर देने के बाद वह केंद्र से बाहर आई। तब आरोपी ने उसका बैग उसे लौटा दिया। बैग में उसने अपना मोबाइल देखा। इसके बाद वह बस स्टैंड पर चली गई। जबकि आरोपी व्यक्ति अपने पत्नी के साथ चला किया। बस में बैठकर जब वह टिकट कटवाने के लिए बैग से रुपये निकालने लगी तो उसमें से 8000 रुपये गायब मिले। इसके बाद जब उसने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया तो उसमें से भी 4100 रुपये निकले हुए मिले। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें