संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। काम की तलाश में जगाधरी आ रहे मलिकपुर बांगर निवासी अमनदीप उर्फ नीटू को एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने चाकू से हमला कर उससे 400 रुपये छीन लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में मलिकपुर बांगर निवासी अमनदीप उर्फ नीटू ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह नौ बजे वह छछरौली पेट्रोल पंप के पास जगाधरी आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। उसने एक बाइक चालक से लिफ्ट मांगी। गांव पंजेटों के पास आरोपी बाइक चालक ने कहा कि उसे अपना ट्यूबवेल बंद करना है। आरोपी उसे गांव पंजेटों के श्मशान घाट के पास लेकर गया और चाकू से उस पर हमला कर 400 रुपए छीन लिए।