फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लेनदेन के विवाद में युवक के साथ की मारपीट

Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अग्रसेन चौक स्थित शराब ठेका के बाहर रुपयों के लेनदेन में जय सिटी कालोनी निवासी अमय गोयल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए सात अन्य पर केस दर्ज किया है।
शिकायत में अमय गोयल ने बताया कि उसने दिसंबर 2024 में जगाधरी जमना स्टोर के पास रहने वाले गोल्डी चौधरी व भावुक भाटिया को 16 लाख 51 हजार रुपये उधार दिए थे। तय हुआ था कि गोल्डी व भावुक उसे हर रोज 50-50 हजार रुपये वापस करेंगे। अब तक उन्होंने आठ लाख रुपये वापस कर दिए हैं।
विज्ञापन

दोनों ने 17 जनवरी की रात अग्रसेन चौक के पास ठेके के बाहर बुलाया और 46 हजार रुपये दिए। इसके बाद वहां से कार में बैठकर वापस आ गया।रात लगभग 10 बजे फिर से भावुक का उसके पास फोन आया और उसने शेष रुपये भी लेकर जाने के लिए कहा। जब वहां पर पहुंचा तो आरोपी गोल्डी, भावुक, गौरा व उनके सात साथियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी उसे खींचकर ठेके के पीछे लेकर गए। वहां उसे जमकर पीटा। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि दोबारा यहां दिखा तो जान से मार देंगे। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच की और ठेके की सीसीटीवी खंगाली लेकिन ठेके के कैमरों की फुटेज नहीं मिल सकी। पुलिस ने आरोपी गोल्डी, भावुक व गौरा को नामजद करते हुए सात अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें