फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रास्ते मांगने पर युवक के सिर पर कैंची से हमला

Sat, 08 Nov 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रास्ता मांगने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। ऐसे में मामला झगड़े तक पहुंच गया। ऐसे में तैश में आकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर दर्जी की दुकान से कैंची उठाकर सिर पर हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। आरोप है कि बाद में घायल को बातचीत के बहाने बुलाकर दोबारा भी पीटा गया। थाना शहर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में विशाल कॉलोनी निवासी इसराइल ने बताया कि वीरवार देर शाम जब वह एक्टिवा पर सब्जी मंडी से घर लौट रहा था। जसवंत कॉलोनी पार्क के पास पहुंचने पर गली में रितिक उर्फ बाबू खड़ा था। गली तंग होने के कारण इसराइल ने उसे साइड देने को कहा। इसी बात पर रितिक ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने इसराइल के साथ मारपीट की और पास की दर्जी की दुकान से कैंची उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद वह इलाज कराने जा रहा था तभी उसके मोबाइल पर आदर्श नाम के युवक का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि गली का मामला है, आपस में बैठकर सुलझा लेते हैं। कुछ देर बाद कुछ युवक मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए और उसे पार्क में ले जाकर फिर पीटा और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज कराने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर तीन आरोपियोंं के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें