फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शूटिंग में बढ़ी लोगों की रुचि, साध रहे निशाना

Sat, 08 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खेलो इंडिया लघु केंद्र में निशाना लगाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर तीन साल से शूटिंग के लिए खेलो इंडिया लघु केंद्र चल रहा है। यहां खिलाड़ियों के अलावा छोटे से लेकर बड़े तक निशाना साधने की कोचिंग ले रहे। लघु केंद्र में 14 साल से लेकर 46 साल तक 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे रहे।
वहीं कई युवा शूटिंग रेंज की कोचिंग लेकर दूसरे राज्यों में जिला का नाम रोशन कर रहे। केंद्र में सुबह, दोपहर और शाम तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण ने जुलाई 2022 में इस प्रकार के केंद्र खोले गए। ऐसे में इस केंद्र के खुलने से खिलाड़ियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

एक समय था जब जिले के खिलड़ी शूटिंग रेंज की कोचिंग लेने के लिए दूसरे राज्यों के जिलों में जाया करते थे, जब से यह केंद्र खुला है तब से कोचिंग के लिए खिलाड़ियों की दूसरे जिले में जाने की होड़ खत्म हो गई है। ज्यादातर युवा अब यहीं से शूटिंग के खिलाड़ी बनकर निकल रहे।
विज्ञापन

निश्चय शूटिंग एकेडमी की संचालिका गीतू ठाकुर को शूटिंग रेंज का खेलो इंडिया लघु केंद्र का कोच नियुक्त किया गया है। गीतू ठाकुर खुद 2006 में शूटिंग की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप बैंकॉक में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया स्तर पर सिल्वर मेडल भी हासिल कर चुकी हैं और 2018 से अब वे निश्चय शूटिंग एकेडमी चला रही हैं। गीतू बताती हैं उन्होंने अपने स्तर पर कई खिलाड़ियों को स्टेट व नेशनल के लिए तैयार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें