छछरौली। हैदरपुर गांव में शनिवार को खेतों में करीब 10 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को निगल लिया। लोगों के पहुंचने पर अजगर ने कुत्ता उगल दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन्य प्राणी विभाग की टीम पहुंची और अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
खेत में अजगर होने सूचना पर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग की टीम के आने तक लोगों वहां रोके रखा। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने पहुंचकर मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू टीम इंचार्ज मोहित ने बताया कि बरसात में सांप और अन्य वन्य जीव अक्सर खेतों व आबादी के आसपास दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप या अजगर दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही पकड़ने का प्रयास करें। आसपास शोर व अन्य गतिविधियां न करें, जिससे वह इधर-उधर छिपने का प्रयास करें।
हैदरपुर गांव गन्ने के खेत से अजगर को रेस्कयू करती विभाग की टीम। विभाग