फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 10 खेल स्पर्धाओं में 900 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 02 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का रोचक मुकाबला देखने को मिले। विधानसभा स्तर पर 10 खेल स्पर्धाओं में लगभग 900 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ियों ने दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं के लिए जेएमआईटी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रादौर में हॉकी, खो-खो, स्किपिंग एवं रोपिंग, नगर पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी व एथलेटिक्स, जेएमआईईटीआई स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में क्रिकेट, रस्साकस्सी, वालीबॉल, जूडो व कुश्ती में प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने प्री-क्वार्टर व क्वार्टर मैच खेल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसमें क्रिकेट की 10 टीमों ने सात मैच खेले व सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची। एथलेटिक में 5000 मीटर, 400 मीटर व 100 मीटर की दौड़ हुई। हॉकी में कुल सात टीमें पहुंची, जिसमें प्री क्वार्टर और क्वार्टर मैच में चार टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। टग ऑफ वार में चार टीम पहुंची, दो सेमीफाइनल में पहुंची और दो रादौर ब्लॉक की पहले से ही मौजूद थी। खो-खो में 10 टीमों ने प्री क्वार्टर और क्वार्टर मैच खेले। स्किपिंग एंड रोप जंपिंग में 70 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 खिलाड़ियों ने क्वार्टर में जगह बनाई। वालीबॉल की सात टीमों की भिड़ंत हुई, जिसमें से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। कबड्डी स्पर्धा में 12 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से चार टीमों को सेमीफाइनल मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसी प्रकार कुश्ती और खो-खो में भी खिलाड़ियों ने प्री क्वार्टर और क्वार्टर मैच खेल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल और फाइनल मैच कल खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को विधानसभा स्तर के पुरस्कार दिए जाएंगे और साथ ही यह विजेता खिलाड़ी और टीमें लोकसभा स्तर पर खेलने के लिए योग्य होंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50 हजार व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये, एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 3100 और द्वितीय स्थान पर विजेताओं को 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में विजेता खिलाड़ियों के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें