रादौर। खेड़ा मोहल्ला से 35 वर्षीय युवक तीन दिन से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में गांव नाचरौन निवासी गौरव राणा ने बताया कि उनका भाई दीपक प्रताप रादौर के खेड़ा मोहल्ला में रहता था। दीपक 29 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद दीपक घर नहीं लौटा है। तलाश करने पर कुछ पता नहीं चल पाया है। संवाद