फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 8.30 लाख रुपये हड़पे

Fri, 03 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर 8.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। मामला थाना छप्पर क्षेत्र का है। पुलिस ने गांव मोड़ली निवासी बलकार सिंह की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में बलकार ने बताया कि उसका लड़का रविंद्र कुमार पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसे पता चला कि राजेश कुमार और उसके जीजा बलवंत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र लोगों का विदेश भेजने का काम करते हैं। वह फरवरी 2024 में अपने लड़के रविंद्र के साथ आरोपियों से मिला।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे कहा कि उन्होंने बहुत से युवाओं को विदेश भेजा है। वह उसके लड़के को रोजगार के लिए कनाडा भेज देंगे। जहां उसे अच्छा रोजगार मिल जाएगा। वह आरोपियों की बातों में आ गया। आरोपियों ने उससे अलग-अलग करके 8.30 लाख रुपये व उसके लड़के के जरूरी दस्तावेज ले लिए। आरोपियों ने उसके लड़के को जल्द कनाडा भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके लड़के को कनाडा नहीं भेजा। जब उसने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें