फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 7.65 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 02 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। गांव सफीलपुर के गौरव से विदेश भेजने के नाम पर 7.65 लाख रुपये ठह लिए गए। आरोप मोहाली की रुद्राक्ष कंपनी सहित चार लोगों पर है। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर चारों लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया।
सफीलपुर निवासी 25 वर्षीय गौरव ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई के बाद वर्ष-2023 में विदेश में नौकरी करनी की सोच रहा था। तब ऐसे लोगों की तलाश कर रहा था, जो युवाओं को विदेश में नौकरी करने के लिए भेजते हैं। इस दौरान मोहाली की रुद्राक्ष कंपनी के बारे में पता चला। उसने 27 अक्तूबर 2023 में कंपनी के दफ्तर में संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राकेश कुमार, राखी, सिमरन व रणजीत मिले। इन लोगों ने बताया कि वह कई युवाओं को विदेश भेज चुके हैं और वह उसे भी वह विदेश नौकरी करने के लिए भेज देंगे। इसके बाद यह लोग विदेश भेजने के नाम पर अलग-अलग दस्तावेज व रुपये मांगते रहे। इस तरह 16 सितंबर 2025 तक इन लोगों को पांच हजार रुपये नकद व 7.60 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से दिए। यह लोग बार-बार कहते रहे कि जल्द विदेश भेज देंगे, पर काफी समय तक भी उसे विदेश नहीं भेजा। तब अपने 7.65 लाख रुपये वापस मांगे तो यह लोग टालमटोल करने लगे। तब परेशान होकर शिकायत साढौरा पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि गौरव की शिकायत पर आरोपियों को नामजद कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें