फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों से 6.62 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 35 दिन बाद रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो लोगों से तीन आरोपियों ने छह लाख 62 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें डबल डैश नाम की गुजरात की कंपनी में पैसा लगाने का झांसा दिया था। बाद में पता लगा कि इस नाम की कोई कंपनी नहीं है। फर्कपुर थाना पुलिस ने रणजीत गार्डन निवासी राजेश मल्होत्रा व हरबंसपुरा निवासी कंवरपाल की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रणजीत गार्डन निवासी राजेश मल्होत्रा ने बताया कि वो व हरबंसपुरा निवासी कंवरपाल पांच अक्टूबर 2020 को जगाधरी वर्कशाप में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गए थे। वहां पर उन्हें अंबाला के गांव बुडियो निवासी सुशील कुमार मिला। जिसे वह पहले से जानते थे। उनके बीच बातचीत हुई, तो उसने बताया कि वह अब गुजरात की कंपनी डबल डैश में कार्य करता है। यह कंपनी 35 दिन में पैसा दोगुना करके देती है। उसने कंपनी व अपना अकाउंट नंबर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने आश्वस्त किया कि पैसा वापस देने की जिम्मेदारी उसकी है। इसके बाद आरोपी सुशील ने उनपर कंपनी में रुपये लगाने का दबाव बनाया। आरोपी ने चूहडपुर निवासी मोहनलाल व कुटीपुर निवासी देवेंद्र वर्मा को भी बुला लिया। उन दोनों ने भी उनपर दबाव बनाया कि वह पैसा कंपनी में लगा दे। पूरी जिम्मेदारी उनकी है। यदि वह चाहे, तो मकान की रजिस्टरी उनके नाम कर सकते हैं। इस तरह से वे दोनों आरोपियों की बातों में आ गए। जिस पर कंवरपाल ने पांच लाख 57 हजार रुपये अलग-अलग कर आरोपी सुशील के खाते में जमा करा दिए। जबकि उसने एक लाख पांच हजार रुपये जमा कराए। तय समय बीतने के बाद उनका पैसा वापस नहीं मिला, तो आरोपियों से बात की। जिस पर वह टाल मटोल करने लगे।
विज्ञापन

पैसा वापस न मिलने पर जब उसने व कंवरपाल ने अपने स्तर पर पता किया, तो जानकारी मिली कि यह कंपनी गुजरात की नहीं है। बल्कि आरोपियों ने ही मिलकर लोगों को ठगने के लिए कंपनी बनाई है। काफी लोगों के साथ आरोपियों ने इसी तरह से पैसे दोगुना करने के नाम पर ठगी की हुई है। एक आरोपी देवेंद्र वर्मा ने प्रतापनगर में ज्वेलर की दुकान की हुई है। आरोप है कि देवेंद्र वर्मा के खिलाफ साढौरा में भी ठगी का केस दर्ज है। जब उन्होंने रुपये नहीं मिले तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें